शुक्रवार, 27 मई 2011

कैबिनेट द्वारा जूनियर इंजिनीयरों को ACP व्यवस्था में परिवर्तन NEWS By Amar Ujala


जू. इंजीनियरों को अब प्रमोशन और ग्रेड पे जल्द jjjj
लखनऊ। यूपी के जूनियर इंजीनियरों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। इसके तहत उन्हें जल्द प्रमोशन व आर्थिक लाभ मिलेगा। अब जूनियर इंजीनियर काडर में गे्रड पे का लाभ एसीपी यानी एश्योर्ड कैरियर प्रोगेशन के दूसरे चरण में 18 साल के बजाय अब 16 साल में मिलेगा। साथ ही एसीपी व्यवस्था में दस साल क ी सेवा के बाद अब उन्हें ग्रेड पे 4600 के बजाय 4800 रुपये मिलेगा। वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने शनिवार को मंजूरी दे दी। पर इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया।
अब जू. इंजीनियरों को एसीपी के तहत 16 साल पर 5400 रुपये का ग्रेड पे मिला करेगा। 5400 ग्रेड पे पर आने पर विभागाध्यक्ष अपने स्तर पर उन्हें राजपत्रित अधिकारी बनाने के लिए अधिकृत होंगे। दरअसल, अभी जूनियर इंजीनियर 4200 के ग्रेड पे में नियुक्त होते हैं। एसीपी की वर्तमान व्यवस्था के तहत सभी राज्य कर्मचारियों को 10, 18 तथा 26 साल पर प्रमोशन व अन्य लाभ मिलते हैं। अभी जूनियर इंजीनियर को दस साल पर 4600, 18 साल पर 48 सौ तथा 26 साल पर 5400 ग्रेड पे मिलता है। इंजीनियरों की मांग थी कि व्यवस्था में बदलाव से नुकसान हुआ है। ऐसे में अब 10 साल की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे को इग्नोर करते हुए 48 सौ का ग्रेड पे दिया जाए। यह भी तय हुआ है कि दूसरे एसीपी की अवधि को 18 साल से घटा कर 16 साल कर दिया जाए। वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इस व्यवस्था से सिंचाई, आवास, पावर कारपोरेशन, लोक निर्माण, नगर विकास, ग्रामीण अभियंत्रण तथा लघु सिंचाई समेत कई विभागों में कार्यरत जू. इंजीनियर को फायदा होगा। dwara द्वारा जूनियर इंजिनीयरों को एक्प व्यवस्था में परिवर्तन  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें